फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया

Thu, 09 Apr 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बृहस्पतिवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्हें गार्द सलामी दी गई। पुलिस जवानों को फुल बॉडी प्रोटेक्टर पहनवाकर भीड़ को तितर-बितर करने का ड्रिल कराया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं और शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, प्रभारी निरीक्षक भवन, कर्मचारी बैरिक और भोजनालय आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। कोतवाली के सभी अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चेक की। सीसीटीएनएस कार्यों को चेक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को समय से फीड करने व सभी पोर्टलों को निरंतर चेक कर समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर उप निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी को उत्कृष्ट शस्त्र हैंडल करने पर पुरस्कृत किया गया। वहां कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश कापड़ी, रमेश बोरा, एनटीडी चौकी प्रभारी दिनेश परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें