फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह

Mon, 20 Aug 2018 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शारदा स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिव तांडव प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का रंगारंग समापन हो गया। इस दौरान बच्चों ने सामाजिक बुराइयों दर्शाती हुईं नृत्य नाटिकाएं, बैली नृत्य, झांसी की रानी, बेटियों के अधिकारों को लेकर कुमाऊंनी और गढ़वाली नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह के दौरान बच्चों ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन


बच्चों का कार्यक्रम देखने बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे थे, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुति पर उनका खूब उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कक्षा दस और बारहवीं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।

प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. एचडी कांडपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा,  हेमलता उप्रेती, पूनम बिष्ट, जंगबहादुर थापा के अलावा स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें