फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत जिला और गैरसैंण राजधानी के लिए आंदोलन का ऐलान

Wed, 27 Sep 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सरकार का पुतला फूंकते उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गैरसैंण को स्थायी राजधानी और रानीखेत जिला बनाने की मांग को लेकर उक्रांद युवा मोर्चा ने संघर्ष का ऐलान कर दिया है। सरकार पर दोनों मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। कहा कि राष्ट्रीय दलों ने बारी-बारी से प्रदेश की जनता को छला है। प्रदेश की स्थिति पर चिंता जताई गई, वक्ताओं ने कहा कि जनमुद्दों की अनदेखी हो रही है। सरकार का पुतला दहन भी किया गया। बैठक में रानीखेत युवा मोर्चा का गठन भी हुआ। 
विज्ञापन


युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जगदीश रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि राज्य निर्माण की अवधारणा 17 वर्षों बाद भी पूरी नहीं हो सकी, भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते प्रदेश निरंतर गर्त में जा रहा है। बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर सत्तासीन होने वाली भाजपा जनमुद्दों से पूरी तरह से भटक चुकी है। युवा आज भी रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी और रानीखेत जिले का मुद्दा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। राष्ट्रीय दल छात्रों को राजनीति में घसीटकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बैठक में राज्य में स्थापित उद्योगों में 80 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और राजधानी और जिले को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई गई। इसके लिए उक्रांद ने जन आंदोलन करने का भी ऐलान किया। युवा मोर्चा का गठन करते हुए हीरा सिंह बिष्ट को संयोजक मनोनीत किया गया। शीघ्र जिला सम्मेलन कराने पर सहमति बनी। कार्यक्रम में जगदीश नाथ, अक्षय कुमार, शिवराज माहरा, राजेंद्र सिंह रौतेला, हेम रौतेला, अर्जुन खंपा, जगदीश बिष्ट, पूरन पांडे, गोविंद अधिकारी, गोपाल भंडारी, पंकज सिंह रौतेला, गौरव भट्ट, सूर्य प्रकाश, रोहित सिंह, गणेश चंद्र, गोविंद अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता रोजी अली खान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें