फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माओवादी आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार के इनाम की घोषणा

Mon, 01 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
ख्‍ाीम ‌‌‌स‌िंह बोरा - फोटो : अम‌र उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता में माओवादी प्रशिक्षण कैंप चलाने के मामले में 10 साल से वांछित चल रहे अल्मोड़ा जिले के रहने वाले दो माओवादियों की गिरफ्तारी पर प्रदेश सरकार ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। इधर, हाल ही में अल्मोड़ा जिले के कई इलाकों में माओवादी पोस्टर चिपकाने के मामलों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माओवादी आरोपी खीम सिंह बोरा पुत्र पूरन सिंह बोरा निवासी सोमेश्वर और देवेंद्र चम्याल पुत्र मदन सिंह निवासी पेटशाल अल्मोड़ा के खिलाफ नानकमत्ता क्षेत्र में माओवादी गतिविधियां संचालित करने के आरोप में धारा 121, 121ए, 124,124ए, 120, 153 बी आदि के तहत मुकदमे दर्ज हैं। बताया गया है कि दोनों आरोपियों पर यह मुकदमे 2007 में नानकमत्ता के पास के जंगलों में माओवादी प्रशिक्षण कैंप चलाने के मामले में दर्ज किए गए थे। तभी से दोनों आरोपी फरार बताए गए हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि प्रदेश शासन ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि हाल के दिनों में अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर, पेटशाल, बगवालीपोखर, भगतोला आदि इलाकों में माओवादियों ने पोस्टर चिपकाने के साथ ही कई जगह पेंट से भी विभिन्न किस्म के नारे लिख दिए। पुलिस और राजस्व पुलिस पोस्टर चिपकाने वालों का पता लगाने में जुटी है लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है। इधर एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि पोस्टर चिपकाने और दीवारों में नारे आदि लिखने वालों के बारे में सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें