फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भैरंगखाल स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम-सीएचओ के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के सुदूरवर्ती भैरंगखाल स्थित मातृ-शिशु एवं कल्याण केंद्र में लंबे समय से स्वास्थ्य कर्मियों के पद रिक्त होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल के चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र में पिछले छह माह से एएनएम और करीब एक वर्ष से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) का पद रिक्त है। इसके चलते सात से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, प्रसव सेवाएं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यह केंद्र स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख आधार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एएनएम और सीएचओ की स्थायी नियुक्ति शीघ्र नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान कूपी अंकित रावत, ग्राम प्रधान भौनडांडा गोपाल राम सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
कोट
एएनएम के सेवानिवृत्त होने से पद रिक्त है। फिलहाल टुकरा सेंटर की एएनएम अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं। नए पद पर भर्ती होते ही रिक्त केंद्रों पर स्थायी एएनएम की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अक्षय, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी देवायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें