फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी हत्याकांड : यूकेडी ने केमू स्टेशन से बाजार में निकाली यात्रा

Fri, 16 Oct 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत में यात्रा निकालते उत्तराखंड क्रांति दल के  कार्यकर्ता। जागरूक पाठक
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। पार्टी की प्रदेश स्तरीय उत्थान यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले में कथित तौर पर नाम सामने आने वाले नेता को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता की भावनाओं से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। यात्रा केमू स्टेशन से शुरू होकर बाजार के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। इस दौरान यूकेडी नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और जवाबदेही का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मामले में कथित तौर पर एक भाजपा नेता का नाम सामने आने के बावजूद उसे संवैधानिक पद पर नियुक्त किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने इस प्रकरण पर सरकार से जवाब मांगा। यात्रा में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक नारायण जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, रानीखेत विधानसभा प्रभारी श्याम सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, मनोज सती, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा रौतेला, दीपा नेगी, जुनैद अहमद, शिवराज सिंह बिष्ट, जगदीश रौतेला और देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें