फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अनुसंधान परिषद का स्थापना दिवस मनाया

Sat, 18 Jul 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 87वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई गोष्ठी में संस्थान के कार्यकारी निदेशक डा. जेके बिष्ट ने परिषद द्वारा कृषि के विविध पहलुओं पर किए जा रहे अनुसंधान की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद देश की गरीब जनता की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत अनुसंधान कार्यों को विकसित कर रही है।

इस मौके पर डा. दिवाकर महंता, डा. बीआर रघु ने व्याख्यान दिए। संचालन डा. केेके मिश्रा ने किया। इससे पूर्व प्रक्षेत्र स्थित गुलाब वाटिका तथा प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में बांज, भीमल, कचनार आदि प्रजाति के पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें