फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ शिल्पकार महिलाएं सड़कों पर उतरी, बोतलें फोड़ डाली

विज्ञापन
पेटशाल में पकड़ी गई शराब के साथ प्रदर्शनकारी और आबकारी की टीम। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पेटशाल गांव में अवैध शराब के खिलाफ शिल्पकार महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शिल्पकार वेलफेयर आर्गनाइजेशन के बैनर तले महिलाओं ने पेटशाल क्षेत्र में दुकानों में बेची जा रही शराब का विरोध किया और शराब की बोतलें मौके पर ही फोड़ दीं। मौका पाकर अवैध रूप से शराब बेचने वाले दुकानदार दुकान में ताला लगाकर फरार हो गए। बाद में हुई छापेमारी में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की दुकान और घर पर अवैध रूप से रखी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पेटशाल गांव में पिछले काफी समय से अवैध रूप से शराब बेचे जाने से गांव की महिलाएं काफी नाराज थीं। सोमवार शाम को शिल्पकार वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले काफी संख्या में शिल्पकार महिलाएं शराब के विरोध में उतर आईं। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए अवैध रूप से शराब का धंधा करने वाले दुकानदारों के सामने प्रदर्शन किया।
महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने महिलाओं की मौजूदगी में शराब बेचने वाले लोगों की दुकानों में छापेमारी शुरूकर दी। आरोप है कि एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की दुकान और घर पर भी शराब बरामद हुई। कुछ अन्य लोगों की दुकानों से भी शराब बरामद की गई। इस बीच महिलाओं के गुस्से को देखते हुए शराब बेचने वाले कई दुकानदार दुकानों में ताला डालकर भाग गए। रात हो जाने के बाद अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में शिल्पकार वेलफेयर आर्गनाइजेशन के संयोजक मुकेश चंद्र बौद्ध, जिलाध्यक्ष रीता आर्या, संगीता, गंगा देवी, प्रधान कैलाश प्रसाद, इंद्रा देवी, पुष्पा देवी, योगिता देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, दीपा देवी, भागुली देवी, भावना देवी, नीतू आर्या, रेखा देवी, मीरा देवी, चंपा देवी, महेंद्र प्रताप, नंदन कोहली, मनीष कुमार, सागर टम्टा, करन कुमार, रोहित टम्टा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें