फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सिलिंडर वितरण प्रणाली में सुधार नहीं होने से आक्रोश

Tue, 31 Mar 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में घरेलू गैस वितरण के लिए पूर्व से तय किए गए रोस्टर प्रणाली इन दिनों प्रभावित हो गई है। किसी वार्ड में दो सप्ताह तक भी सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं। संघर्ष वाहिनी ने जिला पूर्ति कार्यालय में प्रदर्शन कर वितरण प्रणाली में सुधार लाने की मांग की है।
विज्ञापन

वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृ़त्व में सदस्यों ने पूर्ति विभाग कार्यालय में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पूर्व में रसोई गैस वितरण के लिए वार्डों में दिन नियत थे। अब रोस्टर गड़बड़ा गया है। नियत दिन पर संबंधित वार्ड में गैस नहीं आने से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर पूर्व की वितरण प्रणाली को यथावत करने, पूर्व में विभाग को प्राप्त बुकिंग के अनुसार ही संबंधित स्पॉट पर सिलिंडर भिजवाने की मांग की।
वाहिनी के सदस्यों ने शासन से जारी निर्देश के अनुसार जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों का वितरण नहीं किए जाने पर भी रोष जताया। दो प्रतिशत के अनुसार रोजाना व्यापारियों को व्यावसायिक सिलिंडर देने की मांग की। अध्यक्ष जोशी ने कहा कि 72 घंटे में समस्याओं का निदान नहीं किय गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहां यूकेडी के जिलाध्यक्ष मनोज जोाशी, अंकुर उपाध्याय, नीरज मनवाल, विनोद थापा, विजय परिहार, नवनीत बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें