फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर धाम: मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की सूचना से आक्रोश, पुरातत्व विभाग की टीम पर भड़के लोग और पुजारी

Sat, 28 Nov 2026 11:32 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

जागेश्वर धाम के संग्रहालय की प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की सूचना से स्थानीय लोगों और पुजारियों में आक्रोश। शनिवार सुबह केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम जागेश्वर पहुंची, जिसका लोगों और पुजारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन
जागेश्वर धाम से प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम के संग्रहालय में रखी प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की सूचना से स्थानीय लोगों और पुजारियों में आक्रोश फैल गया। शनिवार सुबह केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम अचानक जागेश्वर पहुंची। टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों और पुजारियों ने मूर्तियों को दिल्ली ले जाने का विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों और पुजारियों का कहना है कि ये प्राचीन मूर्तियां क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत हैं। इनसे लोगों की आस्था भी जुड़ी हुई है। किसी भी कीमत पर इन मूर्तियों को जागेश्वर से बाहर नहीं ले जाने दिया जाएगा। इस दौरान पुरातत्व विभाग की टीम और स्थानीय लोगों के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें