फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य विभागीय कार्मिकों से कराए जाने पर रोष

Tue, 17 Mar 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कृषि, उद्यान व राजस्व परिषद समन्वय समिति ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य विभागीय कार्मिकों से कराए जाने पर रोष व्यक्त किया। इसके विरोध में समिति के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क में धरना दिया और विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन

समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसे व्यापक व तकनीकी कार्य को अन्य राज्यों की भांति निजी सर्वेयरों के माध्यम से कराया जाना चाहिए। निजी सर्वेयरों के माध्यम से कार्य कराया जाना अधिक व्यावहारिक और प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्मिकों को इस तरह अतिरिक्त कार्य सौंपने से उनके नियमित दायित्व प्रभावित हो रहे हैं। वहीं कर्मिकों पर मानसिक व शारीरिक दबाव भी बढ़ रहा है। धरने के दौरान फार्मर रजिस्ट्री के संदर्भ में उत्तरकाशी जिले में कृषि विभाग के कार्मिकों पर की गई कार्रवाई पर भी रोष प्रकट करते हुए उसकी निंदा की गई। संगठन के प्रतिनिधियों ने इसे अन्यायपूर्ण बताया और कार्मिकों पर की जा रही कार्रवाई को तत्काल निरस्त करने की मांग भी की। इस दौरान मनोज कुमार, विपुल चौहान, नीरजा जोशी, राजेंद्र कुमार, मनोज फर्त्याल, विजय कुमार, पुष्पा नेगी, पूजा कनवाल, गिरीश जोशी, अर्चित साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें