अल्मोड़ा। मानदेय में वृद्धि करने समेत अन्य मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले एकजुट कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। यहां से नगर में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने राज्य सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए सेवानिवृत्ति होने पर 10 लाख देने का शासनादेश जारी होने के बाद विवाह धारा 300 कटौती का प्रस्ताव पारित किया जाए। कहा खाते से 300 की कटौती नहीं की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमैट्रिक मशीन से न जोड़ा जाए। सुपरवाइजर पदों में प्रतिवर्ष वरिष्ठता के आधार पर विज्ञप्ति निकाली जाए। उन्होंने सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक लाख रुपये एक मुश्त देने का शासनादेश जारी करने की मांग की। संगठन की जिलाध्यक्ष रजनी बगड़वाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर तारा वाणी, दीपा पांडे, विमला वाणी, मंजू देवी, सरिता जड़ौत, मीना नेगी, पिंकी देवी, हंसी देवी, खष्टी देवी, रेखा देवी, कमला देवी, दर्शनी देवी आदि मौजूद रहीं।