फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलस निकाला, नारेबाजी कर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में जुलूस निकालकर विरोध जताया। रोडवेज स्टेशन से निकला जुलूस माल रोड होते हुए चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आंगनबाडी केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में कार्यरत कर्मचारी सरकार की विभिन्न योजनाओं को सरकारी कर्मचारी की तरह ही क्रियान्वित करते हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। उन्होंने आंगनबाडी में कार्यरत सेविका को 18 हजार रुपये और सहायिका को नौ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का भुगतान करने की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी और चिकित्सा सुविधा दी जाए।
उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी की तरह अर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश, मेडिकल अवकाश देने की मांग की। जुलूस और धरना देने वालों में उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा बिष्ट, जिलाध्यक्ष भगवती बिष्ट, जिला मंत्री ममता बिष्ट, सल्ट ब्लॉक अध्यक्ष विमला सत्यवली, ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष चंपा बिष्ट, धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष हेमा डालाकोटी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

संगठन ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इधर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष उमेश जोशी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया। मदन बिष्ट ने जुलूस में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें