स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के आठवें दिन अंगद-रावण प्रसंग का मंचन हुआ। रामलीला का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रामलीला में विभीषण-रावण संवाद, अशोक वाटिका, विभीषण का राम की शरण में जाना, रामेश्वर पूजन आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। राम की भूमिका में प्रशांत, लक्ष्मण करन, सीता दिव्यांश, रावण की भूमिका हरीश टनवाल ने निभाई। यहां मुख्य अतिथि विधायक महेश जीना, कुन्दन लाल, हरी राम आर्या, चंदन मनराल, केशव गिरी, प्रेमगिरी, यशपाल बिष्ट, रणजीत मेहरा आदि मौजूद रहे। इधर, विधायक जीना ने मंच का लोकार्पण किया। बताया कि इसकी लागत पांच लाख रुपये है।