फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उपजिला चिकित्सालय चौखुटिया में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उपजिला चिकित्सालय चौखुटिया में लंबे समय से खाली चल रहे एनेस्थीसिया पद पर तैनाती कर दी गई। चिकित्सक डॉ हेमचंद्रन ने ज्वाइन भी कर लिया। ऐसे में अब अस्पताल में सर्जरी सेवाएं भी मिलेंगी। क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के अभाव में अस्पताल में अधिकांश ऑपरेशन नहीं हो पाते थे।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अल्मोड़ा या हल्द्वानी रेफर करना पड़ता था। जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार आपात स्थिति में मरीजों को जोखिम भी झेलना पड़ता था। विशेषज्ञ डॉ. हेमचंद्रन के कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन थिएटर को नियमित रूप से संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब सामान्य सर्जरी, प्रसूति ऑपरेशन और अन्य शल्य चिकित्सा स्थानीय स्तर पर ही की जा सकेंगी। अस्पताल के डॉ. अमित रतन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर को चालू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें