फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आनंद जिलाध्यक्ष, मनोज और ललित चुने गए सचिव

Thu, 30 Jul 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं और टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े कर्मचारियों के हितों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से टीबी उन्मूलन कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन, अल्मोड़ा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन ने आनंद सिंह मेहता को जिलाध्यक्ष तथा मनोज सिंह रावत और ललित मोहन जोशी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में संगठन के संचालन के लिए अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। गोविंद सिंह बिष्ट और हिमांशु वर्मा को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह अल्मिया और मदन सिंह नगरकोटी को कोषाध्यक्ष तथा अजय तिवारी और सुनील कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
रवि नंदन पांडे, भरत राणा, उमेश पांडे और यशपाल रौतेला को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। बैठक में संगठन के सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम कर्मचारियों के कल्याण और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें