फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में एनल फिशर के मामले बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं में भी देखी जा रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अधीन बेस अस्पताल की ओपीडी में एनल फिशर के मामले तेजी से आ रहे हैं। हर महीने करीब 50 से अधिक रोगी इस समस्या के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें औसतन 20 से अधिक युवा शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है कि पाचन तंत्र की समस्याएं और अनियमित खानपान के कारण एनल फिशर के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. धीरज राज ने बताया कि ओपीडी में हर महीने एनल फिशर के 20 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें करीब 10 युवा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एनल फिशर एक दर्दनाक बीमारी है, जिसमें मलाशय के आसपास की त्वचा में छोटी सी दरार आ जाती है। यह दरार आमतौर पर मलाशय के पिछले हिस्से में होती है और इसमें दर्द, खून बहना और जलन जैसे लक्षण देखे जाते हैं। डॉ. राज ने कहा कि बीमारी बढ़ने पर सर्जरी ही एकमात्र इलाज बचता है।
विज्ञापन




एनल फिशर के लक्षण

दर्द
जलन
सूजन
मलद्वार से खून बहना
बचाव के उपाय

फाइबर युक्त आहार का सेवन करें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
मसालेदार भोजन से बचें।
नियमित रूप से व्यायाम करें।
लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें