फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डीएम इलेवन और अल्मोड़ा पुलिस के बीच हुआ रोचक मुकाबला

Sun, 18 May 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
एचएनबी स्टेडियम में मौजूद डीएम इलेवन और अल्मोड़ा पुलिस की टीम। सूचना विभाग
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में डीएम इलेवन और अल्मोड़ा पुलिस के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला बगैर हारजीत के ही टाई हो गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी डीएम इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 140 रन बनाए। डीएम आलोक कुमार पांडेय और अंकित बड़ौनी ने पारी की शुरुआत की। डीएम पांच रन बनकर आउट हुए। इसके बाद एसडीएम द्वाराहाट सुनील कुमार राज ने पारी को संभालते हुए 63 रन की शानदार पारी खेली। सागर बिष्ट ने 22, अंकित बड़ौनी ने 14 और जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार ने 13 रन बनाए।
अल्मोड़ा पुलिस की ओर से एसएसपी देवेंद्र पींचा ने एक, इरफान खान और सौरभ कुमार ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा पुलिस की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। डीएम इलेवन की सटीक गेंदबाजी से टीम दबाव में आ गई। चंदन पीनारी और मदन मोहन की शानदार पारी ने मैच का रुख बदल दिया। चंदन पीनारी 16 गेंदो पर 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं मदन मोहन ने टीम के लिए 26 रन जोड़े। अल्मोड़ा पुलिस टीम ने सात विकेट के नुकसान पर स्कोर बराबरी पर ला दिया। 18वें ओवर में डीएम इलेवन के सागर बिष्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बगैर रन दिए तीन विवेट लेकर मैच टाई करा दिया। हिमांशु ने चार विकेट झटके, सागर बिष्ट ने 3 तो अंकित बड़ौनी ने 2 विकेट झटके। वहां सीडीओ दिवेश शाशनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद, डीएफओ दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें