फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली ब्लॉगर, ज्योति अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 04:03 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं का अपमान करने पर ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज -पांडे खोला निवासी मीनाक्षी ने कोतवाली अल्मोड़ा में दी तहरीर संवाद न्यूज एजेंसी अल्मोड़ा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर के पांडे खोला निवासी मीनाक्षी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में कहा कि वर्तमान में हरिपुर लालमणी किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ज्योति अधिकारी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में वह दरांती लहराते हुए महिलाओं के बारे में टिप्पणी कर रही हैं। पहाड़ के देवताओं के लिए भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं।

वहीं, सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर ज्योति अधिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27, 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 196 (धर्म जाति, भाषा के आधार पर शत्रुता फैलाने), 299 और 302 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें