जिला योजना समिति के सदस्यों का स्वागत करती जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में जिला योजना समिति में सदस्यों की संख्या 15 से बढ़कर 18 हो गई है। आज जिला पंचायत परिसर में जिला योजना समिति के तीन सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। जिसमें दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी अमित पांडे (ताड़ीखेत) और अर्जुन सिंह (सल्ट) विजयी रहे। जबकि तीसरी सीट पर यूकेडी के गजेंद्र सिंह नेगी (चौखुटिया) ने जीत हासिल की।
जिला योजना समिति के तीन सदस्य पदों के लिए पांच प्रत्याशी अमित पांडे, अर्जुन सिंह, गजेंद्र सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, नारायण सिंह रावत चुनाव मैदान में थे। जिला पंचायत के 48 सदस्यों में से 40 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। प्रत्येक सदस्य को तीन वोट डालने थे। प्रत्याशी अमित पांडे 31 मत, अर्जुन सिंह 29 मत और गजेंद्र सिंह नेगी 24 मत पाकर जिला योजना समिति के सदस्य चुने गए। जबकि पराजित उम्मीदवार हंसा सिंह नेगी (भाजपा) को 17 और नारायण सिंह रावत (उपपा) को 11 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। निर्वाचित तीनों सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी सदस्यों का आभार जताया।
जिला योजना समिति के निर्वाचित सदस्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, रानीखेत कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश कुमार आदि ने स्वागत किया।