जीडी बिड़ला सकूल के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते वीसी केएस राना। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल के 32वें वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। मुख्य अतिथि कुविवि के वाइस चांसलर केएस राना ने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर भाग लेना होगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि वाइस चांसलर केएस राना का बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। छात्रों ने म्यूजिक, देवी स्तुति, श्री राम कथा पर आधारित अंग्रेजी नाटिका, श्री कृष्ण लीला, बुद्धम शरणम गच्छामि जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों के कार्यक्रमों ने काफी वाहवाही लूटी।
स्कूल के सभागार कला श्री में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। छात्रों ने पाश्चात्य नृत्य भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य आसिम अली ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के मैदान में छात्रों ने घुड़सवारी के माध्यम से करतब दिखाए। जिम्नास्टिक प्रदर्शनी भी आयोजित हुई। इससे पहले मुख्य अतिथि केएस राना ने कार्यक्रम की सराहना की।
उपप्रधानाचार्य अजय बिहारी सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षा सलाहकार सीएल मैथ्यूज, उपाध्यक्षा एसपट जोशी, आर्यमान बिड़ला स्कूल के प्रधानाचार्य पीएस चीमा, अशोका हाल गर्ल्स स्कूल मजखाली के प्रधानाचार्य हेमंत राय, सुबुही अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ और नर और नारी दोनों समान विषय पर भी तमाम कार्यक्रम पेश कर जमकर तालियां बटोरी।