फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्पस दवा फैक्ट्री में फिर से काम शुरू

Tue, 21 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 करीब 20 दिन तक काम बंद होने के बाद पातालदेवी स्थित आल्पस दवा फैक्ट्री में फिर से काम शुरू हो गया है। काम से हटाए गए 200 से अधिक श्रमिकों को फैक्ट्री प्रबंधन ने काम पर वापस रख लिया है। हालांकि छह श्रमिकों ने प्रबंधन पर उन्हें अब भी वापस नहीं लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने सेवा बहाल नहीं करने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन

आल्पस दवा फैक्ट्री प्रबंधन ने एक अप्रैल को 200 से अधिक श्रमिकों को काम से निकाल दिया था। काम पर वापसी की मांग को लेकर श्रमिकों ने आंदोलन चलाया। शनिवार को एसडीएम रिंकू बिष्ट की मध्यस्थता में हुए समझौते में प्रबंधन ने फैक्ट्री फिर से चलाने और काम से हटाए सभी श्रमिकों को काम पर वापस लेने का लिखित समझौता किया था। समझौते के अनुसार फैक्ट्री में फिर से काम शुरू हो गया है। काम से हटाए गए श्रमिकों को वापस काम पर रख लिया है। छह श्रमिकों का आरोप है कि प्रबंध निदेशक खजान जोशी, प्रबंधक जयेश शुक्ला के निर्देश पर उन्हें फैक्ट्री में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। प्रबंधन वर्ग उन्हें जानबूझकर काम पर वापस नहीं रख रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अब भी काम पर वापस नहीं रखे गए सभी छह श्रमिकों को शीघ्र काम पर वापस लेने को फैक्ट्री प्रबंधन को निर्देशित करने की मांग की है।

इधर फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक खजान जोशी ने बताया कि छह श्रमिकों ने उनके साथ अभद्रता की। उनसे लिखित क्षमा याचना पत्र देने को कहा गया, लेकिन उनके द्वारा माफीनामा नहीं दिया गया। इस कारण फिलहाल उन्हें काम पर वापस नहीं बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें