फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्पस कर्मचारी डटे रहे अनशन पर

Sat, 18 Apr 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आल्पस फैक्ट्री कर्मियों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि निकाले गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आल्पस दवा फैक्ट्री मालिक और प्रबंधन की गलत नीतियों और नाकामियों के कारण ही कंपनी बंदी के कगार पर है। इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  क्रमिक अनशन में सोहन लाल, देवकी नंदन पांडे, शकील अहमद, आनंद सिंह रावत बैठे। धरने में धीरेंद्र भाकुनी, अशोक साह, घनश्याम जोशी, तनुज कर्नाटक, पूरन सिंह भंडारी, भावना वर्मा, देवकी नंदन पांडे, ज्ञान चंद्र बुधोड़ी, विनोद तिवारी, सुनील कुमार, गोविंद जोशी, अनिल कुमार, प्रकाश तिवारी आदि बैठेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें