फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फलों के साथ ही अब फूलों की खुशबू से भी महका चौबटिया उद्यान

Sun, 14 May 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चौबटिया उद्यान में इस तरह से खिले हैं विभिन्न प्रजातियों के फूल। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत का चौबटिया गार्डन अब फलों के साथ ही फूलों की खुशबू से भी महकने लगा है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उद्यान के एक हिस्से में पुष्प वाटिका बनाई गई है। जिसमें देशी और विदेशी प्रजाति के फूल खुशबू बिखेर रहे हैं। ट्यूलिप, रेननकुलस सिमम, लिलियम, विगोनिया, ग्लोक्सोंनिया, ताकालिलि, एचीमेनिस, हायसिंथस, फ्रिशिया, जिंजरलिली सहित 42 प्रजातियों के फूल महक रहे हैं। यहां कलकत्ता और दिल्ली से लाए गए 78 गुलाब की प्रजातियां भी शीघ्र विकसित होंगी।
विज्ञापन

चौबटिया गार्डन में सबसे बड़ा सेब का बगीचा है। शहर से 10 किमी की दूरी पर स्थित इस गार्डन में साल भर देशी, विदेशी पर्यटकों की आवाजाही रहती है। गार्डन से हिमालय, नीलकंठ, नंदा देवी और त्रिशूल पर्वत के नजारे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा गुलाब की कलकत्ता और दिल्ली 78 प्रजातियों के लगभग डेढ़ हजार पौधे लगाए गए हैं। उद्यान विभाग के प्रधान सहायक नारायण सिंह राणा ने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए फलदार पौधों के अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। भविष्य में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण किसानों को जागरूक किया जाएगा। उद्यान में सेब, खुबानी, प्लान, चेरी, बादाम, अखरोट आदि फलों की विभिन्न प्रजातियों के अलग अलग ब्लॉक बनाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें