फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वर्षांत और नव वर्ष के स्वागत के लिए अल्मोड़ा के पर्यटक स्थल तैयार

Thu, 25 Dec 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। नए वर्ष के स्वागत के लिए अभी से अधिकतर होटल व होम स्टे पैक होने लगे हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों को स्थानीय पकवानों का स्वाद दिलाने के लिए होटल स्वामियों और होम स्टे संचालकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हर साल अल्मोड़ा के पर्यटक स्थल बिनसर, कसारदेवी, रानीखेत, जागेश्वर, झांकरसैम समेत तमाम स्थानों पर अन्य जगहों से नए साल का जश्न मनाने बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस बार भी न्यू इयर के जश्न के लिए जिले भर के तमाम होम स्टे पैक होने लगे हैं जबकि कई पर्यटक यहां पहुंचकर पहाड़ की वादियों का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें