फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा की अंतिम मतदाता सूची जारी, 949 मतदान केंद्रों पर देख सकेंगे मतदाता

Fri, 09 Oct 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की छह विधानसभा सीटों की अंतिम मतदाता सूची तीन अक्तूबर को जारी कर दी गई है। यह सूची एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की गई है।
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों के एसडीएम, तहसील और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध है। इसके अलावा जिले के 949 मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ के पास भी मतदाता सूची रखी गई है।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपनी और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जरूर जांचने की अपील की है। नाम छूटने, नाम में गलती होने या किसी तरह का संशोधन कराने के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-6, नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 और संशोधन के लिए प्रारूप-8 भरा जा सकता है। ये प्रारूप बीएलओ, तहसील कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय से निशुल्क मिलेंगे। निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

छूटे मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू
अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू हो गया है। अभियान 10 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का पूर्व की सूची से मिलान कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं को चिह्नित कर रहे हैं। साथ ही लोगों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को भी नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विशेष शिविरों के बाद 12 से 20 अक्तूबर तक बीएलओ चिह्नित मतदाताओं के घर जाकर सत्यापन करेंगे। पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया की जाएगी।

Next
AU ऐप में पढ़ें