फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने बैडमिंटन में रजत पदक जीता

Wed, 26 Jul 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रजत पदक विजेता अदिति भट्ट। संवाद 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले की अदिति भट्ट ने रोज हिल मॉरिशस में आयोजित बीडब्लूएफ इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता है, जिससे जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल में अदिति को जापान की हिना अकेची से 21-13, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसने रजत पदक जीतकर जिले के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर उत्तरांचल बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, कोच डीके सेन, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष राम अवतार, अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें