फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसी तिवारी जेल से रिहा, लोगों ने किया स्वागत

Thu, 04 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नानीसार मामले में जेल में 24 जनवरी से जेल में बंद पीसी तिवारी और रेखा धस्माना बुधवार को रिहा हो गए हैं। कारागार से बाहर आने पर लोगों ने दोनों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मामले में आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल ने भी जेल परिसर पहुंच कर रिहा हुए दोनों आंदोलनकारियों का स्वागत किया।

इधर भाजपा नेता राजेश आर्या ने नानीसार में गांव के गौचर को कौड़ियों के भाव जिंदल ग्रुप को बेचे जाने का विरोध करते हुए इसे क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ खुला मजाक बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता पीसी तिवारी और रेखा धस्माना पर एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज करने की आलोचना करते हुए एससीएसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाया है और फर्जी मुकदमे को वापस लेने और झूठे मुकदमे दर्ज करने की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें