फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा प्रीमियर लीग में भाग लेंगी छह टीमें

Fri, 22 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. तिलक वर्मा स्मृति अल्मोड़ा प्रीमियर लीग (एपीएल)-2015 क्रिकेट प्रतियोगिता स्थानीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 मई को स्थानीय स्टेडियम में प्रात: 10 बजे रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल होंगे।
विज्ञापन


एपीएल कमेटी के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों से यह प्रतियोगता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में आईटी कैंपस, विक्टोरिया, तव एकेडमी, स्वराज वॉरियर, हेरीकेंस और सनराइज टीमें भाग लेंगी। एपीएल के लिए 130 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। दो मई को स्टेडियम में ट्रायल के बाद छह टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कमेटी ने सभी खिलाड़ियों को ड्रेस दी है।

 उद्घाटन 24 मई को सुबह दस बजे स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, डीएम विनोद कुमार सुमन, विशिष्ट अतिथि और संसदीय सचिव मनोज तिवारी अध्यक्षता करेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 12 जून को होगा।
विज्ञापन


विजेता टीम को ट्राफी और पचास हजार, उपविजेता टीम को 25 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। मैचों के लिए प्रमुख निर्णायक पंकज बिष्ट और नवीन बनकोटी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय अंपायरों का पैनल बनाया गया है।

पत्रकार वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष अरुण रौतेला, संरक्षक रामअवतार अग्रवाल, तारा चंद्र जोशी, प्रतियोगिता प्रभारी राजेंद्र तिवारी, संयोजक परितोष जोशी, उपाध्यक्ष संजय कांडपाल, विनीत बिष्ट, सचिव मनोज सनवाल, सुशील साह, निरीक्षक प्रशांत साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें