अल्मोड़ा। जय गोलू क्रिकेट क्लब के संयोजन में स्थानीय स्टेडियम में स्व. तिलक वर्मा अल्मोड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में विक्टोरिया एकादश और स्वराज स्पार्टन ने जीत हासिल की।
पहला मैच विक्टोरिया एकादश और सिजवाली फाइटर्स के मध्य हुआ। बल्लेबाजी करने उतरी विक्टोरिया एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिजवाली फाइटर्स की टीम 148 रन पर सिमट गई। विक्टोरिया एकादश ने नौ रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच स्वराज स्पार्टन और रायल फ्रैंडस के बीच हुआ। बल्लेबाजी करने उतरी रायल फ्रैंड्स ने 94 रन बनाए। जवाब में स्वराज स्पार्टन ने पांच विकेट खोकर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैचों के अंपायर सागर रावत, चंदन लटवाल, ललित कनवाल, दुष्यंत कुमार, स्कोरर पंकज भगत थे।
कमेंट्री श्वेता वर्मा ने की। इस मौके पर राजेश तिवारी, राजेंद्र बिष्ट, जगदीश वर्मा, डीके सेन, गोविंद मटेला, भैरव गोस्वामी, विनीत बिष्ट, सुशील साह, संजय वर्मा, किशन लाल, संजय कुमार आदि मौजूद थे।