फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में ग्यारह घंटे बिजली गुल 20 हजार की आबादी हुई परेशान

Thu, 11 Sep 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खत्याड़ी सब स्टेशन में स्थापित बिजली मशीनों में ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) की जगह वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) पैनल बदले जाने से आधे नगर में 11 घंटे बिजली गुल रही। ऐसे में निजी और सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहे। बिजली गुल होने से 20 हजार की आबादी दिनभर परेशान रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूपीसीएल कर्मियों के पैनल बदलने के कारण बिजली घर की 33 और 11 केवी लाइन से जुड़े खत्याड़ी, माल रोड, चौघानपाटा, कैंट, ब्राइट एंड कॉनर, जौहरी बाजार, थाना बाजार, आकाशवाणी, दुगालखोला आदि क्षेत्रों में सुबह दस बजे बिजली गुल हो गई।
बिजली नहीं होने सरकारी और निजी कार्यालयों में काम पूरी तरह ठप रहे। वहीं फोटो स्टेट, साइबर कैफे सहित अन्य कारोबारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। इससे लोगों के बिजली संचालित उपकरण महज शोपीस बन कर रह गए। देर रात करीब 10:30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें