अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस भीख मांगने वाले बच्चों के लिए ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाएगी। एसएसपी पीएन मीणा ने इसके लिए पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। जो जनवरी से मार्च तक जनपद में बच्चों द्वारा भीख मांगने की प्रवृत्ति के खिलाफ अभियान चलाएगी।
यहां हुई बैठक में एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम भीख मांगने वाले बच्चों और उनके परिवारों का पूर्ण विवरण तैयार कर इसकी रोकथाम के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण, श्रम विभाग, सम्प्रेक्षण गृह, शिशु बालगृह, चाइल्ड हेल्पलाइन, स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद ली जाएगी।
ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अरुण गौड़ ने बताया कि बालकों को भीख मांगने के लिए प्रेरित करने, भीख मंगवाने और बच्चों को मादक पदार्थ बेचने एवं मादक पदार्थों की तस्करी कराने पर जुबेनाइल जस्टिस एक्ट में पांच साल से सात साल तक कठोर दंड का प्राविधान है। बैठक में एसीएमओ डॉ. डी डेनियल, प्रभारी डीसीआरबी
भूपेंद्र बृजवाल, पीआरओ हरीश पंत, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रशांत जोशी, राजकीय शिशु बालगृह की अधीक्षिका मंजू उपाध्याय, माया पांडे, नीलम बिष्ट, वंदना पांडे, शंकर सिंह अधिकारी, चंदन सिंह, गोपाल सिंह चौहान, प्रमिला साह, रेखा साह, संगीता जोशी, पूरना पंत तिवारी, ऋतु पांडे, अनिता मेहता, गीता जोशी, दीप चंद्र बिष्ट, निलिमा भट्ट मौजूद रहे।