फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Mela: अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाना है तो डायवर्जन प्लान देखकर निकलें, कैंची धाम मेले को लेकर प्लान तैयार

Fri, 13 Jun 2025 05:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

कैंची धाम मेले को लेकर अल्मोड़ा पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया है। नया डायवर्जन प्लान 14 जून 2025 सुबह सात बजे से 16 जून रात सात बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
कैंची धाम मेले को लेकर अल्मोड़ा पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंची धाम मेले को लेकर अल्मोड़ा पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया है। नया डायवर्जन प्लान 14 जून 2025 सुबह सात बजे से 16 जून रात सात बजे तक लागू रहेगा। पुलिस ने सभी लोगों ने नये डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।

बेड़ीनाग-सेराघाट की ओर से हल्द्वानी को जाने वाले सभी चौपहिया वाहन बाड़ेछीना तिराहा से दन्या, सुवाखान, छड़ौजा, शहरफाटक, धानाचूली, खुटानी होते हुए हल्द्वानी जाएंगे। बागेश्वर-अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाले चौपहिया वाहन बेस तिराहा अल्मोड़ा, करबला, धारानौला, सिकुड़ा बैंड, लमगड़ा, शहरफाटक, धानाचूली, खुटानी होते हुए क्वारब, नथुवाखान, खुटानी बैंड से वाया भीमताल होते हुए हल्द्वानी जाएंगे।

रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहन खैरना, क्वारब, नथुवाखान, खुटानी बैंड से वाया भीमताल होते हुए हल्द्वानी को जाएंगे। अल्मोड़ा से होते हुए कैंचीधाम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन क्वारब होते हुए खैरना तक जाएंगें। यहां वाहन से पार्क करने के बाद शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम जाएंगे।

पिथौरागढ़ से आने वाले वाहन चंपावत होते हुए निकलेंगे

विज्ञापन

पिथौरागढ़ क्षेत्र से हल्द्वानी जाने वाले वाहन एनएच 09 घाट, चंपावत, टनकपुर, सितारंगज, चोरगलिया से होते हुए हल्द्वानी जाएंगे। भतरौंजखान सल्ट की ओर से रामनगर- दिल्ली जाने वाले पर्यटक वाहन वाया बेतालघाट रामनगर को जाएंगे। 

इनसेट कोट

कैची धाम मेले को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। हल्द्वानी और अन्य स्थानों की ओर जाने वाले यात्री डायवर्जन प्लान देखकर ही यात्रा पर निकलें। लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें