फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती चेकपोस्टों, प्रमुख मार्गों और संपर्क सड़कों पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा जिलेभर में सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है। होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों में ठहरे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया जा रहा है। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें