अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के मुुक्केबाजों ने हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पद जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
खेल विभाग के बॉक्सिंग कोच जीवन प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता के 50 से 60 किलो वर्ग में सूरज सिंह और शुभम सिंह अधिकारी ने कांस्य पद अपने नाम किया। जबकि 70 से 75 किलो पुरष वर्ग में रोहित नेगी ने कांस्य पद जीता। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया, डीएसओ महेशी आर्या, उप क्रीडा अधिकारी अरुण बनग्याल, खेल कोच बीएस भंडारी, हरीश कनवाल सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।