फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी मजदूरी लेने पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से राजमिस्त्रियों, मजदूरों पर मनमानी मजदूरी वसूलने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने मनमानी मजदूरी वसूलने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने जिलेभर में मजदूरी की दर तय करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम बीएल फिरमाल को सौंपा। इसमें बताया कि नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में राजमिस्त्रियों, नेपाली और अन्य श्रमिकों, कारपेंटरों आदि भवन निर्माण कार्य करने वाले कारीगरों की मजदूरी तय नहीं की गई है। इसके चलते कारीगर और श्रमिक मनमाने तरीके से लोगों से मजदूरी वसूल रहे हैं। इससे नगरवासियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मजदूरी तय कर इसे सार्वजनिक किया जाए। ताकि आम नागरिकों को रेटों का पता हो और कोई भी श्रमिक अधिक रुपये न वसूल सके। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, सचिव दीपांशु पांडेय, कार्तिक साह, तारा चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, प्रदीप बिष्ट, रमेश नेगी, पारितोष जोशी, विनोद वैष्णव, वैभव पांडे, तेज सिंह कनवाल, कुंदन नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें