ऊंट की झांकी होगी मुख्य आकर्षण
उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को प्रात: 11 से नंदादेवी से भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक झांकी, शोभायात्रा के साथ महोत्सव शुरू होगा। जिसका मुख्य आकर्षण ऊंट की झांकी होगी। शाम पांच बजे मल्ली बाजार में मटका फोड़ प्रतियोगिता होगी। सायं सात बजे जीआईसी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
ये भी पढ़ें...गजराज का गुस्सा: झोपड़ी में सो रहे मजदूरों पर किया हमला, एक को मौत के घाट उतारा, दो जान बचाकर भागे
जबकि 23 अगस्त को सायं तीन बजे से चित्रकला प्रतियोगिता, 24 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता, 25 को वाद विवाद, महिलाओं का कुमाउंनी फैशन शो, 26 अगस्त को रस्साकस्सी, कुर्सी दौड़, 27 को ऐपण, शंखनाद प्रतियोगिता, 28 अगस्त को सामान्य ज्ञान, नशा मुक्ति जागरूक कार्यक्रम, 29 को सैली प्रतियोगिता, 30 को कुमाउंनी भाषण प्रतियोगिता, 31 अगस्त को सायं तीन बजे से जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन रात को स्टार नाइट होंगी। इसके अलावा फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, वालीबाल प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ, संतोष बिष्ट, वैभव पांडे, दीपक शाह भी मौजूद थे।