फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए हेली सेवा शुरू करने की मांग

Sat, 07 Jun 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की प्रधान कार्यालय सभागार में हुई बैठक
विज्ञापन


अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित प्रधान कार्यालय सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। पूर्व सैनिकों ने अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए हेली सेवा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि बदरीनाथ की मुफ्त यात्रा के लिए इच्छुक 60 साल से अधिक आयु के पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी अपना नाम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में दे सकते हैं। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शिखर तिराहे से विकास भवन जाने वाली सिटी बस का किराया 30 रुपये कर दिया गया है। इस पुर्नविचार किया जाए। बताया कि सैनिकों के आश्रितों का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर 16 जून से हवालबाग में होगा। अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों के आश्रितों से शिविर में भाग लेने की अपील की। बताया गया कि शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख की अनुदान राशि प्रदेश सरकार द्वारा दी जाती है। ब्लाक स्तर पर पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। वहां लीग के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, बसंत सिंह, एनसी जोशी, पीसी लोहनी, एलएन साह, आशीष वर्मा, पूरन मेहता, रोशन लाल, एलडी वर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें