फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लगातार बारिश से थमा अल्मोड़ा का पहिया, 17 सड़कें बंद

Mon, 28 Sep 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सड़क पर आए मलबे को हटाती जेसीबी मशीन। स्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में पिछले तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ों से गिरे मलबे ने जिले की 17 सड़कों को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। लोग जान जोखिम में डालकर वैकल्पिक रास्तों से आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के इस अचानक यू टर्न से जिले में समय से पहले कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लोगों को आलमारियों से अपनी भारी जैकेट, स्वेटर और ऊनी इनर (बनियान) निकालने पड़े। इधर लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें और पशुओं के लिए काटी गई घास (चारा) सड़ने के कगार पर है। काश्तकारों का कहना है कि यदि बारिश का यह दौर जल्द नहीं थमा तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि संबंधित विभागों को जेसीबी मशीनों के जरिए बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं लेकिन लगातार गिरते मलबे के कारण राहत कार्यों में भारी बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें