फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेयजल आपूर्ति ठप, 30 हजार लोग परेशान

Wed, 24 May 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में जल संकट गहरा गया है। हालात यह हैं कि 30 हजार से अधिक की आबादी पानी के लिए तरस गई है। नल सूखे हैं और टैंकर कम पड़ने से ट्रक से पानी बांटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले के चायखान, गद्योली, उन्यूड़ा, लमगड़ा, चनौली, तोली, अंग्यारपानी, डीनापानी, पेटशाल में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। गर्मी बढ़ते ही पेयजल योजनाओं ने जवाब दे दिया है। नलों से पानी की बूंद नहीं टपक रही और 30 हजार से अधिक की आबादी परेशान है।

पर्याप्त टैंकर नहीं होने से जल संस्थान को ट्रक और पिकअप वाहनों का अधिग्रहण करना पड़ा है। बुधवार को जल संस्थान ने 9 टैंकर और ट्रक से पानी बांटकर लोगों को राहत पहुंचाई। टैंकर देख लोग खाली बर्तनों के साथ पहुंचे। घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें पानी मिल पाया।
विज्ञापन


जल संस्थान के पास हैं महज तीन टैंकर
अल्मोड़ा। जल संस्थान खुद संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। उसके पास महज तीन टैंकर हैं जबकि उसे 12 टैंकर की जरूरत है। ऐसे में जल संस्थान को किराया देकर ट्रक, पिकअप वाहनों का अधिग्रहण करना पड़ा है। संवाद

जल स्रोतों का पानी घटने से दिक्कत आई है। जल संस्थान टैंकर से पानी बांट रहा है। लोगों को पर्याप्त पानी मिले इसे लेकर जल संस्थान गंभीरता से काम कर रहा है। -तनुजा मेहता, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें