जिला स्तरीय उद्योग मित्र अल्मोड़ा की बैठक में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने ब्याज प्रोत्साहन के अंतर्गत प्राप्त सात इकाईयों को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रायोजित प्राधिकृत समिति की बैठक में छह प्रतिशत ब्याज प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत औद्योगिक इकाईयों के पक्ष में धनराशि स्वीकृति की।
उन्होंने ओम मेटल पाउडर चिलियानौला इकाई को एक सप्ताह के भीतर बैंक को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा ताकि पांच प्रतिशत ब्याज प्रोत्साहन के अंतर्गत धनराशि स्वीकृत की जा सके। उन्होंने बताया कि टैम्पलेटन डेवलपर्स प्रा. लि. मोहान, रोडो वेन्चर्स मल्ली रियूनी मजखाली, होटल शिवालिक, अपूर्वा रिसोर्ट द्वाराहाट, होटल सुनीता, होटल पितांबर, जीवन पैलेस को छह प्रतिशत ब्याज प्रोत्साहन की स्वीकृति प्रदान की गई।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अहमद इकबाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल, वाणिज्य कर अधिकारी मोहन तिवारी, उद्योग केंद्र महाप्रबंधक दीपक मुरारी, लीड बैंक अधिकारी मदन गोपाल वर्मा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एसडी मासीवाल, केसी जोसी, जेएस रावत आदि मौजूद थे।