फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नैनीताल जिले के बाद अब अल्मोड़ा के जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से न्यायालय सहित नगर में हड़कंप मच गया। न्यायालय को मिले संदिग्ध ईमेल में अदालत परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार की सुबह अज्ञात ईमेल आईडी से जिला न्यायालय की आधिकारिक मेल आईडी पर संदिग्ध मेल आया। मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं जो करीब 11:15 बजे विस्फोट कर सकते हैं। ईमेल में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का भी उल्लेख किया गया है। बताया कि ईमेल में प्रतिबंधित संगठन लिट्टे व आईएसआई का नाम लिखा था। धमकी भरी ईमेल की सूचना मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुट गई है। इसके लिए साइबर टीम को लगाया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन


वादी, प्रतिवादियों में बनी रही दहशत
अल्मोड़ा के जिला कोर्ट में मंगलवार को रोजाना की तरह न्यायिक कार्य चल रहे थे। अचानक संदिग्ध मेल आने से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। संदिग्ध मेल की जानकारी मिलते ही वहां आए वादी, प्रतिवादी और अन्य कर्मचारी दहशत में आ गए। लोग भय के मारे अदालत परिसर में चक्कर काटने लगे।

वर्जन :
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा एजेंसियां इस मेल की सत्यता की जांच कर रही हैं। लोगों से अपील है कि भ्रामक सूचनाओं से भ्रमित न हों। - चंद्रशेखर आर घोडके, एसएसपी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें