फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-दिल्ली रोडवेज बस सेवा स्थगित, यात्री परेशान

Fri, 20 Jun 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज डिपो में चालकों की कमी बनी है। इस कारण अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली रूट पर बस का संचालन स्थगित है। बस नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टेशन से दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़, गुरुग्राम, लखनऊ समेत अन्य रूटों पर सेवाओं का संचालन किया जाता है। रोडवेज डिपो में चालकों, परिचालकों की कमी बनी हुई है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतान पड़ रहा है।
चालकों की कमी के चलते परिवहन निगम की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा का संचालन स्थगित है। यात्रियों ने बताया कि अल्मोड़ा से बेतालघाट तक आधे रास्ते की सवारी को टैक्सी चालक भी नहीं बैठाते हैं। इस कारण उन्हें कई बार वाहन बदल-बदल कर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तो अन्य वाहन भी नहीं मिलते हैं, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि बसों का संचालन नियमित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें