फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा शहर में 11.55 लाख लागत से लगेंगी सौ सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिका बोर्ड की मासिक बैठक में शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि 11.55 लाख रुपये से शहर में सौ सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। विश्वनाथ घाट में विद्युत शवदाह लगाने की सदन ने स्वीकृति दी और इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सदन ने छह बायो टायलेट खरीदने, नगर में लावारिस कुत्तों के बधियाकरण करने के लिए धनराशि व्यय करने की स्वीकृति दी गई। मालरोड में गुरुरानीखोला के समीप से चौसार को जाने वाले पैदल मार्ग पर पार्किंग निर्माण के लिए लोगों से मिले आपत्ति पत्र पर विचार हुआ। कोरोना काल में पालिका की और से 15 अगस्त पर कार्मिकों को सम्मानित करने पर हुई अतिरिक्त धनराशि 49,156 रुपये के भगुतान की मंजूरी दी गई।
शहर से लावारिस गायों को गो सदन भेजने का निर्णय लिया गया। ईओ श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि गायों को गो सदन भजने की कार्रवाई गतिमान है। इसके अलावा अगस्त और सितंबर के आय-व्यय का विवरण भी सदन में रखा गया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासद मनोज जोशी, दीपा साह, विजय पांडे, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, सचिन आर्या, राजेंद्र तिवारी, आशा रावत, अमित साह, रेखा अल्मियां, नामित सभासद दीपक वर्मा, अर्जुन सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें