फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा की बॉक्सर श्रेया ने झटका कांस्य पदक

Sat, 14 Nov 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले की बालिका मुक्केबाजों ने रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को हुई इस प्रतियोगिता में श्रेया पनेरू ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं तनुजा बिष्ट ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


यूथ बालिका के 54-57 किलो भार वर्ग के सेमीफाइनल में श्रेया पनेरू को देहरादून की सांची थापा से हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यूथ बालिका के 51-54 किलो भार वर्ग में तनुजा बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बागेश्वर की लक्ष्मी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
यूथ बालक के 50-55 किलो भार वर्ग में गौरव सिंह बिष्ट को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें साई काशीपुर के हिमांशु सिंह दानू ने पराजित किया। 55-60 किलो भार वर्ग में पवन कुलोरा को भी साई काशीपुर के रोहन जोशी ने हराया। यूथ बालिका के 48-51 किलो भार वर्ग में पालक बिष्ट देहरादून की महक से मुकाबला हारीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल खोलिया और डीएओ महेशी आर्या ने बालिका मुक्केबाजों के प्रदर्शन पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें