चिलियानौला में महाशिवरात्रि मेले में लोक गीत और नृत्यों ने समां बांध दिया। संस्कृति विभाग की ओर से आए कलाकारों ने अल्मोड़े बजारा हुड़की घमा घम छपेली प्रस्तुत की, वहीं ओ माता नंदा सुनंदा तू दैंणी है जा ये से नंदा राजजात यात्रा की याद ताजी कर दी। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की मौजूदगी में बधांण के ग्रामीणों ने परंपरा के अनुसार हैड़ाखान मंदिर से एक जोड़ा नगाड़े निशानों के साथ बाजार में शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान कलाकार वीर रस से भरे श्रृंगार नृत्य करते हुए चल रहे थे।
हिमालय लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने शिव मंदिर प्रांगण में ओ नंदा सुनंदा त्येरि जय जय कारी हो, ए गै ऋतु बसंत, तू दिखियांदी जाली जुनाली सौंण लोक गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। मेला देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। चिलियानौला बधांण संघ समिति के अध्यक्ष जीवन कुवार्बी, महासचिव राजेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रधान गणेश कुवार्बी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष रोहित शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल जोशी, लक्ष्मण सिंह, बचे सिंह कुवार्बी, रोहित शर्मा, बीडीसी सदस्य मदन कुवार्बी, एडवोकेट ललित पपने सहित तमाम लोगों ने कार्यक्रम को सहयोग किया।
विमांडेश्वर में हुआ भंडारा
संसदीय सचिव विधायक मदन बिष्ट ने शिवरात्रि के अवसर पर यहां विमांडेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नारायण रावत, संजय शाह, मोहन बिष्ट, विमल शाह, कमल शाह, युगल किशोर सेरा, राजेंद्र बिष्ट, मनोज चौधरी, अनिल, हुकुम सिंह, मदन सिंह, फारुख अहमद ने सहयोग किया।