फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर से रानीखेत महोत्सव और दस अक्टूबर से शुरू होगा अल्मोड़ा महोत्सव

विज्ञापन
बैठक लेते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दस अक्तूबर से अल्मोड़ा में चार दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव शुरू हो जाएगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, साहसिक पर्यटन गतिविधियों के अलावा मैजिक शो, हास्य कवि सम्मेलन, स्टार नाइट आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव की तैयारियां और आयोजन के स्थल आदि को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जीआईसी मैदान में ही मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक रानीखेत महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने महोत्सव में जिन कलाकारों को बुलाया जाना है उसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य कार्यक्रम जिन स्थानों में होंगे इसकी भी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव में हर रोज एक बड़े कलाकार का स्टार नाइट कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक रानीखेत महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट से आवश्यक तैयारियां और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने बजट और धनराशि की व्यवस्था करने के अलावा बाहर के उद्योगपतियों से संपर्क स्थापित कर स्पांसरशिप लेने को भी कहा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने भी सुझाव रखे। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत नरेंद्र भंडारी, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी केके पंत, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, महाप्रबंधक उद्योग डॉ. दीपक मुरारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भटट, परियोजना प्रबंधक ग्राम्या डा. एसके उपाध्याय के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें