अल्मोड़ा। प्रथम चरण के मतदान के लिए तृतीय रेंडमाइजेशन पूरा हो गया है। डीएम आलोक कुमार पांडे और पर्यवेक्षक भवान सिंह चलाल की मौजूदगी में छह विकासखंडों के लिए गठित 649 पोलिंग पार्टियों मतदान स्थलों का आवंटन किया गया।
मंगलवार को रेंडमाइजेशन के बाद तैयार किए गए दस्तावेज को सील कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को सौंप दिए गए। ये सीलबंद लिफाफे पोलिंग पार्टियों को प्रस्थान के दिन दिए जाएंगे जिन्हें वहीं खोला जाएगा। मतदान के सुचारू संचालन के लिए 67 पार्टियाें को रिजर्व में रखा गया है। इस चरण में कुल 3580 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। इस मौके पर एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिव पांडेय, सीईओ अत्रेश सयाना, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, भरत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।