फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बेस अस्पताल समेत अन्य विकास कार्य ठंडे बस्ते में डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। युवा कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत विकास कार्यों को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया है। युकां पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार निशा रानी को सौंपा।
विज्ञापन

युकां पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सोमश्वर में दो सौ बेड का महिला अस्पताल स्वीकृत किया था पर भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इस ओर कोई कदम नहीं उठाया।
आरोप लगाया कि क्षेत्र की विधायक प्रदेश सराकर में राज्य मंत्री भी हैं, पर विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पाए हैं। कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद हैं ऐसे में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए निशुल्क मोबाइल और इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। तहसील में स्थायी एसडीएम और तहसीलदार की नियुक्त पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण नहीं हो पाया है, जबकि सीएचसी स्तर का भवन काफी साल पहले बन गया है। क्षेत्र की सड़कों की स्थित बदहाल बनी हुई है। युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दिनेश नेगी के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भट्ट, प्रकाश बिष्ट, कमलेश कुमार, गिरधर सिंह बोरा, सुंदर बिष्ट, ध्यान सिंह कैड़ा, राजेंद्र बोरा, राजेंद्र गिरि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें