फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खेल गतिविधियों में अनियमिताओं के लगे आरोप

Tue, 16 Dec 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा के छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने जिले में मेरा युवा भारत खेल गतिविधियों से संबंधित भर्तियों, बजट और खेल सामग्रियों के वितरण में अनियमिता के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि भारत सरकार ने युवाओं एवं खेलों को बढ़ावा देने के लिए मेरा युवा भारत अभियान चलाया है। इसके तहत राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गांव-गांव तक खेलों को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों में अवसर प्रदान करना और पारदर्शी ढंग से सरकारी बजट का सदुपयोग करना है। आरोप है कि इन योजनाओं में अनियमितताएं हुई हैं। स्वयंसेवक के पद को भरने के संबंध में भी गडबड़ी हुई है। कहा कि कुछ समय पहले स्वयंसेवक पद के लिए भर्ती निकाली गई थी। किसी भी प्रमुख समाचार पत्र में इसका विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया गया। आरोप है कि घटिया गुणवत्ता की खेल सामग्री खरीदी गई है। अल्मोड़ा में खोला गया कार्यालय भी लगातार बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें